फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जेएनयू विवाद पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार जेएनयू को नजरअंदाज नहीं कर सकती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ईदगाह तिराहा स्थित एक नसिंगहोम में पत्रकार वार्ता करते अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्र? - फोटो : BULANDSHAHR
जेएनयू विवाद पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार जेएनयू को नजरअंदाज नहीं कर सकती
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को बसाकर उनको सुरक्षा मुहैया कराना सरकार का दायित्व है। तोगड़िया ने कहा कि जेएनयू की घटना को सरकार द्वारा नजरअंदाज न करे, सभी हमारे बच्चे हैं, जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया नगर के चिकित्सक राजीव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली उसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या चिंता का कारण है। केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर देश का भविष्य सुरक्षित करें। उन्होंने सीएए को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बेकार बताया। उन्होंने कहा कि हिंदु मुस्लिम किसी को सीएए नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। तोगड़िया ने सरकार से अपील की है कि कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को दोबारा कश्मीर में पनाह दे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। उन्होंने बताया कि पूरे देश में हिंदू सुरक्षा के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि देश में करीब 20 करोड़ हिंदू परिवारों को हिंदुत्व की गति देने का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि जबतक जनसंख्या नियंत्रण कानून नही लागू किया जाएगा, तब तक हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छुट्टा गोवंश की समस्या सरकार खत्म नहीं कर पा रही है। गोवंश किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इनके लिए गोशाला का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव देवेश उपाध्याय, न्यूरोसर्जन डा. राजीव अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed