फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जनपद में दिवाली बाद लगेगी किसान पाठशाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जनपद में दिवाली बाद लगेगी किसान पाठशाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों की आय दोगुनी करने की पहल को लेकर जनपद में किसान पाठशाला दिवाली के बाद लगेगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम तीन गांवों में पाठशाला लगाने का प्रावधान रखा है। शासन की ओर से पाठशाला का पंचम संस्करण शुरू हो गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार किसानों की वर्ष 2022 तक आय दोगुनी करने के लिए कई तरह की पहल कर रही है। पिछले दिनों भी किसान पाठशाला का आयोजन कर किसानों का मार्गदर्शन किया गया था। अब एक बार फिर शासन की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन करवाने के लिए आदेश जारी किए हैं। इस बार लगने वाली किसान पाठशाला का पंचम संस्करण होगा। इसके आदेश मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही निर्णय लिया है कि प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम तीन किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पाठशाला का आयोजन दिवाली के बाद करने का निर्णय लिया है। उप कृषि अधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि किसान पाठशाला के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिवाली के बाद किसान पाठशाला का आयोजन नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से ही शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed