फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता को उसके गाजियाबाद निवासी ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका निकाह करीब दो वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज दिया था। आरोपी ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़ित का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 22 मई को वह अपनी ससुराल में अकेली थी। इस दौरान उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने अन्य परिजनों से शिकायत की तो उल्टा पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तब से पीड़ित अपने मायके में ही रह रही है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed