{"_id":"5d374f758ebc3e6d1d71d44b","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1808257200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस! जमानती वारंट को बना दिया गैर जमानती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री पुलिस! जमानती वारंट को बना दिया गैर जमानती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाह री पुलिस! जमानती वारंट को बना दिया गैर जमानती
बुलंदशहर। ककोड़ थाना पुलिस ने एक मामले में अधिवक्ता के पिता को जमानती वारंट में गिरफ्तार किया। जिसके बाद अधिवक्ता ने विरोध किया तो आरोपी पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता की और मामले में खेल करते हुए जमानती वारंट को गैर जमानती वारंट बना डाला। पीड़ित ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी कुलदीप शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और वरिष्ठ नागरिक हैं। उन्होंने गांव निवासी एक वृद्ध के विचाराधीन मामले में जमानत दी थी। मामले में अभियुक्त के अब गैर हाजिर होने पर अधिवक्ता के पिता के जमानती वारंट व अभियुक्त के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। गत 12 जुलाई की रात ककोड़ थाना पुलिस ने जमानती वारंट दिखाते हुए अधिवक्ता के पिता को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। साथ ही अभियुक्त को भी दबोच लिया था। जिस पर अधिवक्ता ने कहा था कि जब अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गई है तो जमानती को छोड़ दिया जाए। आरोप है कि इस बात पर थाने पर तैनात एक दारोगा ने इंचार्ज के सामने अधिवक्ता के साथ अभद्रता की। साथ ही पीड़ित व अन्य ग्रामीणों को थाने से निकाल दिया। आरोप है कि पीड़ित ने शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उसे व उसके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित के पिता के जमानती वारंट पर कांट-छांट करने की कोशिश की। साथ ही जमानती वारंट को गैर जमानती वारंट भी दर्शा दिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। जिस पर एसएसपी एन कोलांचि ने मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, केके सक्सेना, संजय शर्मा, अनुज कुमार, शोभित गोयल आदि मौजूद रहे।