{"_id":"5d374f768ebc3e6d0d0e4efb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd180820134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड: 30 घंटे बाद भी खाकी के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड: 30 घंटे बाद भी खाकी के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटकांड : 30 घंटे बाद भी खाकी के हाथ खाली
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह गैस व्यापारी के मुनीम से हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि, अधिकारी मामले में जल्द ही आरोपियों को दबोच कर वारदात के खुलासे का दावा कर रहे हैं।
सोमवार सुबह तिरुपति गैस एजेंसी के मालिक व मंडी फतहगंज में आढ़ती मुकेश गुप्ता ने लूट की वारदात दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि विजयपाल पांडे उनकी आढ़त पर मुनीम का काम करते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विजयपाल फतहगंज से 5.67 लाख रुपये की नगदी और तीन चेक जमा करने के लिए स्कूटी से डीएम रोड स्थित बैंक जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर मुनीम से नगदी से भरा थैला लूट लिया।
लूट की वारदात के बाद महकमे में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में एसएसपी, एसपी सिटी, एएसपी समेत अन्य आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली थी। वारदात को 30 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो कोई खास सुराग लगा सकी है और न ही बदमाशों की गिरफ्तारी ही की गई है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।