फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

साल्मोनेला बैक्टीरिया का बढ़ा खतरा, अलर्ट जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
साल्मोनेला बैक्टीरिया का बढ़ा खतरा, अलर्ट जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। इंटरनेशनल फूड सेफ्टी अथॉरिटीज नेटवर्क की ओर से जारी चेतावनी के बाद खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से हेमा ब्रांड के ब्राजील नट्स युक्त उत्पाद और ब्राजील नट्स बाई प्रोडक्ट की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन प्रोडक्टस के साल्मोनेला जीवाणु से दूषित होना पाया गया है। अफसरों के अनुसार इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस प्रोडक्ट को बैन करने का निर्णय लिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्राधिकरण नेटवर्क की ओर से चेतावनी जारी की गई है। जिसमें ब्राजील से आयात प्रोडक्ट ब्राजील नट्स (ईट नेचुरल और हेमा ब्रांड) साल्मोनेला जीवाणु से दूषित पाया गया है। यह जीवाणु मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके सेवन से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन उप्र लखनऊ ने इन प्रोडक्ट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीओ ने बताया कि जनपद के सभी खाद्य कारोबारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सूचित किया गया है कि इन उत्पादों की बिक्री न करें। यदि कोई इनकी बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
साल्मोनेला बैक्टीरिया से होता है टाइफाइड
एसीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि टाइफाइड साल्मोनेला से फैलने वाली खतरनाक बीमारी है। टाइफाइड से पीड़ित व्यक्ति के पाचन तंत्र और ब्लड स्ट्रीम में साल्मोनेला बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं, जिससे डायरिया, कमजोरी, उल्टी, बुखार और दर्द की शिकायत होती है। साल्मोनेला बैक्टीरिया के कारण होने वाले डायरिया और उल्टियों की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, क्योंकि इसके कारण खाना या पानी नहीं पचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
साल्मोनेला से होने वाली बीमारी के लक्षण
खाने के 12 से 36 घंटे के बीच यदि डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, बुखार, सिरदर्द, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखाई दें तो साल्मोनेला बैक्टीरिया से संक्रमित होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

---------
खाद्य सुरक्षा आयुक्त और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्राधिकरण नेटवर्क की ओर से चेतावनी जारी की गई है। जिसके तहत ब्राजील से आयात कुछ उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके विक्रय करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गौरीशंकर, डीओ खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed