{"_id":"6a590d415179cf27d103cd69","slug":"budget-proposal-of-72-crore-passed-at-khurja-municipal-board-meeting-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113446-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा नगर पालिका बोर्ड बैठक में 72 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा नगर पालिका बोर्ड बैठक में 72 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खुर्जा के जलकाल विभाग में नगर पालिका की ओर से आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर सहमति देते सभ
खुर्जा। जलकल विभाग सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई। 72.59 करोड़ रुपये की लागत से 87 प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान बैठक में 26 सभासद उपस्थित रहे और पांच अनुपस्थित। वहीं, बैठक में मौजूद नामित सभासदों ने प्रस्ताव की जानकारी पहले नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रस्ताव पास होने पर सवाल उठाए।
जलकल विभाग सभागार में आयोजित बैठक में सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद अनवर हुसैन पहुंच गए। इसके बाद 31 में से 26 सभासद बैठक में पहुंचे। लिपिक मनीष और अन्य अधिकारियों ने पालिका के प्रस्तावित एजेंडे सुनाए।
इसमें नगर के विकास के लिए सड़क, नाली का निर्माण, नालियों पर स्लैब बनाने, जल निकासी के सुदृढ़ीकरण व जनसुविधाओं के लिए शौचालय निर्माण, फुटपाथ निर्माण, वेंडिंग जोन और आदि मामले थे। बैठक में सभासदों ने 72.59 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। वहीं, वार्ड 18 की सभासद कमलेश सिंह, वार्ड 13 के सभासद चेतन्य शर्मा, वार्ड सात के सभासद पुष्पेंद्र माहौर, वार्ड छह के सभासद राकेश कुमार वाल्मीकि और सभासद सुनीता सैनी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में नामित सभासद सुरेश शर्मा, नवीन महौर, सतवीर सिंह ने बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। सुरेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड बैठक के लिए तैयार प्रस्ताव अध्यक्ष को सभासदों से पूछकर तय करने चाहिए। बिना किसी को जानकारी दिए प्रस्ताव की सूची बना ली गई और उसको बैठक में रख दिया गया, जो गलत है। इस पर उन्होंने बैठक में अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, सभासद जीतू सैनी का कहना है कि बीते एक साल में पहली बार बोर्ड बैठक हुई है। ऐसे में बैठक शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराई जानी प्राथमिकता थी।