फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Buddha Purnima: Ganga Ghats of the district reverberated with the chants of Har Har Gange

बुद्ध पूर्णिमा : हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे जिले के गंगा घाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima: Ganga Ghats of the district reverberated with the chants of Har Har Gange
नरौरा में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
अनूपशहर/डिबाई/अहार/नरौरा/बुगरासी। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को जिले भर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। दोपहर बाद तक गंगा स्नान और पूजा-अर्चना का क्रम चला।
विज्ञापन

अनूपशहर के बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल एवं कच्चे घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से देवता खुश होते हैं। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण एवं दान भी किया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद ने सुरक्षित स्नान के लिए गंगा में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। घाटों पर स्थानीय गोताखोर तैनात रहे। अहार और बुगरासी में भी गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहार क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध बाबा गंगा घाट और मां अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। वहीं, दूसरी ओर डिबाई क्षेत्र के कर्णवास और नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया। यहां पर अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा समेत दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इस दौरान गंगा घाट सोमवार की दोपहर तक हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed