फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother-in-law tried to rape sister-in-law, attacked her with murder when she protested

Bulandshahar News: देवर ने भाभी से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/चोला। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न कर हत्या की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, पीड़िता के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना खुर्जा की गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2023 में चोला निवासी युवक से हुई थी। शादी में परिजनों ने 20 लाख रुपये खर्च कर प्लॉट भी उसके नाम कराया था। शादी के बाद से पति, जेठ, देवर, ससुर, सास, ननद-नन्दोई, जेठानी अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि देवर ने कमरे में लेटे हुए व नहाते हुए की वीडियो बना ली। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही देवर व नन्दोई ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। विरोध करने पर 16 जुलाई को पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह उनके चंगुल से छूट पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पीड़िता ने मेडिकल कराने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed