फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brick kilns started before time, no action is being taken

Bulandshahar News: समय से पहले शुरू हुए ईंट भट्ठे, नहीं हो रही कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Brick kilns started before time, no action is being taken
कर्णवास क्षेत्र के एक ईट भट्ठे की चिमनी से निलता धुंआ। संवाद
बुलंदशहर। जिले के अधिकांश भट्ठा संचालकों ने समय से पहले ही भट्ठों का संचालन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को स्याना रोड पर एक, शिकारपुर रोड पर पांच और डिबाई क्षेत्र में दो भट्ठे संचालित मिले। जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने एक मार्च से 30 जून तक ईंट भट्ठों के संचालन का आदेश दिया था। कुछ दिन पहले भी सात ईंट भट्ठे संचालित मिले थे। जिस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। भट्ठों का संचालन मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व और प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सीन एक - मानकपुर ईंट भट्ठा
शहर से करीब पांच-छह किमी दूर स्टेट हाइवे किनारे भट्ठा स्थित है। यहां पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे चिमनी से धुआं निकलता हुआ नजर आया। भट्ठे पर तैनात मजदूर कार्य करते मिले। हाईवे किनारे स्थित भट्ठे से होते हुए प्रतिदिन कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आते-जाते रहते हैं लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मार्ग से गुजर रहे मुकेश ने बताया कि पिछले कई दिन से भट्ठे का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


सीन दो - शिकारपुर रोड
शिकारपुर रोड पर गांव सलेमपुर तक करीब 10 ईंट भट्ठे संचालित हैं। यहां पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे चार भट्ठों की चिमनी से धुआं निकलता नजर आया। कुछ देर बाद एक अन्य भट्ठा संचालक ने भी भट्ठे का संचालन शुरू कर दिया। सभी जगह पिछले कई दिनों से खाली बैठे मजदूर कार्य में जुटे नजर आए। नेशनल हाईवे से सटे इन ईंट भट्ठों के सामने से प्रतिदिन अफसर गुजरते रहते हैं। यहां भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मार्ग से गुजर रहे सुभाष ने बताया कि दो दिन पहले से ही भट्ठे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन तीन - कर्णवास मार्ग
डिबाई क्षेत्र के कर्णवास मार्ग पर पांच से अधिक भट्ठे हैं। इनमें से दो का संचालन शुरू हो गया है। भट्ठे की चिमनी से धुआं निकल रहा था। साथ ही ईंटों को पकाने के लिए मजदूर कार्य करते मिले। दो दिन पहले डीएम ने एसएसपी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद किसी भी अफसर ने भट्ठा संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की। आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिन से भट्ठों का संचालन हो रहा है।

इन भट्ठा संचालकों को जारी किया गया था नोटिस
खुर्जा क्षेत्र के गांव सलैमपुर का मैसर्स केपीएस ईंट उद्योग व गांव कनैनी में मैसर्स आनंदी देवी ईंट उद्योग, सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नगला में मैसर्स भोले ईंट उद्योग व गांव दुल्हैरा में मैसर्स आरएसएस ब्रिक फील्ड, स्याना क्षेत्र के गांव सैदपुर में मैसर्स एसएम ब्रिक फील्ड व मैसर्स एसएम ब्रिक फील्ड-प्रथम और डिबाई क्षेत्र के गांव नगला भोपतपुर में मैसर्स श्री राधानी ईंट उद्योग-पूर्व नाम न्यू प्रधान ईट उद्योग को नोटिस जारी किया गया। साथ ही इन सभी पर 6250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा वायु अधिनियम के तहत अभियोजन दर्ज करने की संस्तुति बोर्ड ने की है। अन्य कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीएम, क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला पंचायत के एएमए, संयुक्त आयुक्त व्यापार कर एवं जिला खनन अधिकारी को पत्र लिखा गया है।

समय से पूर्व ईंट भट्ठों का संचालन मिलने पर जांच कराई जा रही है। जेई को निरीक्षण करने के लिए भेजा है। संबंधित को नोटिस जारी कर वायु अधिनियम के तहत अभियोजन दर्ज करने की संस्तुति की जाएगी। - गीतेश चंद्रा, एसओ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड


प्रदूषण विभाग को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पूर्व में भी कुछ भट्ठा संचालकों के खिलाफ प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed