{"_id":"696fb34e0294c0c9c00d0e19","slug":"breaking-the-lock-of-the-room-cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-147329-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कमरे का ताला तोड़कर लाखों के नगदी आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कमरे का ताला तोड़कर लाखों के नगदी आभूषण चोरी
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में सोमवार रात एक मकान में कमरे का ताला तोड़कर चोर पचास हजार की नगदी समेत लाखों के आभूषण चोरी करके ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
गांव सुरजावली निवासी ओमपाल सिंह हरिद्वार में कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि, उनकी पत्नी बबीता गांव में ही बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार रात बबीता पशुओं की देखभाल के लिए घेर में जाकर सो गईं। जबकि बच्चे एक कमरे में सोए हुए थे। जिस कमरे में जेवरात और नगदी रखे थे, महिला उस कमरे का ताला लगाकर गई थी। देर रात मकान की दीवार फांदकर अज्ञात चोर मकान के अंदर घुस आए और कमरे का ताला तोड़ डाला।
चोर संदूक में रखी पचास हजार की नगदी, सोने की हंसली, चार सोने की चूड़ी,एक मंगलसूत्र,चांदी की तगड़ी,गुलशन पट्टी,सैंपल,चांदी की तगड़ी समेत अन्य गहने चोरी करके ले गए।सुबह कमरे का ताला टूटा देख वह दंग रह गई। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर लौट आई। बाद में महिला ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।