{"_id":"58b6f2694f1c1b3f06831b31","slug":"bolster-the-increased-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर ने बढ़ाई महंगाई, कैसे चढ़े कढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर ने बढ़ाई महंगाई, कैसे चढ़े कढ़ाई
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ने बढ़ाई महंगाई
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी हुई रसोई गैस ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। गृहणियों का कहना है कि सरकार ने दो माह में दो बार रेट बढ़ाकर कमर तोड़ दी है। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 86 रुपये महंगा कर दिया है। इसके चलते अब सिलेंडर 747 रुपये का मिलेगा। जबकि इससे पहले सिलेंडर के 661 रुपये थे। अब तक 223 रुपये सब्सिडी मिलती थी। अब कितनी सब्सिडी मिलेगी इस बाबत आदेश जिले में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
बच्चों की इच्छा होती है कि उनके लिए कुछ अलग से खाना मिले। मगर, महंगी रसोई गैस और अन्य सामान के चलते अब बच्चों की इच्छा भी पूरी नहीं होगी। - डॉ. पूनम
विज्ञापन
जिस तरह से किचन का सामान खासकर सबसे जरूरी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। इससे लग रहा है कि अब रसोई के बजट में कटौती करनी पड़ेगी। - बीना गर्ग, गृहणी
विज्ञापन
जब केंद्र सरकार बनी थी तो वादा किया था कि महंगाई से जनता को राहत दी जाएगी। मगर, काफी समय बीत जाने के बाद भी महंगाई पर अंकुश नहीं लगा। - प्रिया चौहान
हर किसी का सपना होता है कि वह जरूरी चीज खासकर खाद्य पदार्थों से वंचित न रहे। मगर, सरकार द्वारा महंगाई पर अभी तक रोक नहीं लगाई गई। सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को प्रयास करना चाहिए कि जरूरी चीजें महंगी न हो। - अन्नू चौहान