फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body of missing youth found in drain in Bulandshahr possibility of something untoward happening

क्या है शाहिद की मौत का सच: घर के पास नाले में मिली लाश, डेड बॉडी ने बढ़ाया सस्पेंस; पुलिस के पास एक ही रास्ता

Fri, 09 May 2025 04:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 04:16 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर को शाहिद का शव घर के समीप ही नाले में कुछ लोगों ने पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Body of missing youth found in drain in Bulandshahr possibility of something untoward happening
शाहिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा विश्राम वाली गली निवासी 22 वर्षीय युवक शाहिद का शव शुक्रवार दोपहर को नाले में पड़ा हुआ मिला। वह गुरुवार शाम से लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। प्रारंभिक दृष्टया मामला नाले में गिरकर मौत होने का सामने आ रहा है। लेकिन, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। 

विज्ञापन

बिना बताए घर से निकला था 
शाहिद कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम वह बिना बताए कहीं चला गया था। लेकिन, देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास नाले में मिली लाश
शुक्रवार दोपहर को शाहिद का शव घर के समीप ही नाले में कुछ लोगों ने पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। 
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से सच आएगा सामने
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई घाव का निशान नहीं मिला है। ऐसे में उसकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार शाम तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि युवक का शव उसके घर के समीप ही नाले से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed