{"_id":"692c77d9d216651b6807b391","slug":"blos-are-searching-for-voters-who-have-changed-their-houses-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144563-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिन्हाेंने बदल दिए मकान, उन मतदाताओं को ढूंढ रहे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिन्हाेंने बदल दिए मकान, उन मतदाताओं को ढूंढ रहे बीएलओ
विज्ञापन
सिकंदराबाद मतदाता जागरूकता कैंप में प्रगति की रिपोर्ट लेते एसडीएम, गणना पत्र जमा करने के लिए म
उल्लंदशहर। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं। खासतौर पर ऐसे मतदाता, जिन्होंने अपना निवास बदल लिया है और जो मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं, उन्हें अब बीएलओ तलाश रहे हैं। लक्ष्य है कि आगामी चार दिसंबर तक एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
चुनावों के लिए मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन का काम सौंपा गया है। इस काम में सबसे बड़ी चुनौती उन मतदाताओं को ढूंढना है, जिन्होंने अपना निवास स्थान बदल लिया है। अक्सर किराएदार या अन्य कारणों से अपना मकान बदलने वाले ये मतदाता पुराने पते पर नहीं मिल रहे हैं, इससे सूची के सत्यापन का काम अटक रहा है। बीएलओ को इन मतदाताओं का संपर्क नंबर या नया पता ढूंढने के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ करनी पड़ रही है।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करें और तुरंत एसआईआर के फॉर्म भरवाएं। निर्देश दिए गए हैं कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल हो। बीएलओ किसी भी मतदाता को, जिसने मकान बदल लिया है, पूछताछ के माध्यम से ढूंढें और फॉर्म भरवाएं।