{"_id":"5f21ac9e8ebc3e9fb0046bd0","slug":"blood-donation-by-policeman-bulandshahr-news-gbd2028525103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने रक्तदान कर बचाई हार्ट पेशेंट की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने रक्तदान कर बचाई हार्ट पेशेंट की जान
विज्ञापन
सिपाही ने रक्तदान कर बचाई हार्ट के मरीज की जान
बुलंदशहर। रक्तदान की अपील के एक ट्वीट पर सिपाही ने हार्ट पेशेंट को रक्त देकर उसकी जान बचाई। एसएसपी ने सिपाही की सराहना की है।
28 जुलाई को जिला बुलंदशहर के ट्वीटर हैंडल पर विजय गौतम ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट मिला, जिसमें बताया गया कि उसका कोई परिचित बीमार है, जिसको चार यूनिट रक्त की आवश्यकता है। जनपद की सोशल मीडिया सेल द्वारा तत्काल उक्त ट्वीट का संज्ञान लेते हुए जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से जानकारी दी गई कि अगर कोई पुलिसकर्मी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहता है तो ट्वीटकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रक्तदान कर जरूरतमंद/बीमार व्यक्ति की मदद कर सकता है। इस सूचना पर कोतवाली स्याना पर नियुक्त कांस्टेबल क्लर्क प्रदीप कुमार द्वारा संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बुलंदशहर नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर ट्वीटकर्ता के रिश्तेदार, जो हार्ट पेशेंट है, अशोक निवासी मोहल्ला भीमनगर, गुलावठी को रक्त दान किया।