{"_id":"60e73b598ebc3ee095374cec","slug":"block-pramukh-election-bulandshahr-news-gbd2219001191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ब्लॉकों में निर्विरोध जीती भाजपा, दस ब्लॉक पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ब्लॉकों में निर्विरोध जीती भाजपा, दस ब्लॉक पर होगा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह ब्लॉकों में निर्विरोध जीती भाजपा, दस ब्लॉक पर होगा चुनाव
बुलंदशहर। जनपद के सभी 16 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए संबंधित ब्लॉक पर बृहस्पतिवार को नामांकन हुए। लखावटी, खुर्जा, ऊंचागांव, अनूपशहर, पहासू और डिबाई ब्लॉक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय हो गई है। इन केंद्रों पर किसी विपक्षी दल ने नामांकन नहीं किया। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। ऊंचागांव और दानपुर ब्लॉक पर विपक्षी प्रत्याशियों ने नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया है। अब चार ब्लॉक पर तीन-तीन और शेष छह ब्लॉक पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
शिकारपुर में भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार के नामांकन में राज्यमंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। नामांकन से पूर्व ही संबंधित ब्लॉक पर जिला प्रशासन ने तैयारियां करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की थी।
इन ब्लॉक पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी
ब्लॉक प्रत्याशी
लखावटी ईश्वर
खुर्जा मोनिका सिंह
ऊंचागांव माया शर्मा
अनूपशहर अतुल कुमार
पहासू दिवारानी
डिबाई रेखा
चार ब्लॉक पर त्रिकोणीय होगा मुकाबला
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छह ब्लॉक पर त्रिकोणीय चुनाव होने की संभावना है। बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह, निर्दलीय सीमा परवीन और रिजवाना, अरनिया से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र, निर्दलीय राजेश्वरी व कपिल, बीबीनगर से भाजपा समर्थित रजनी, निर्दलीय अमिता और उर्वशी, शिकारपुर से भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार, सपा व रालोद समर्थित मोनिका सिंह व निर्दलीय, भीमसेन मैदान में हैं। इन सभी चारों ब्लॉकों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन
छह ब्लॉक पर रहेगी आमने-सामने की टक्कर
जिले के छह ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों में आमने-सामने की टक्कर है। गुलावठी ब्लॉक पर भाजपा समर्थित किरनपाल सिंह और निर्दलीय नेहा यादव, दानपुर पर भाजपा समर्थित मंजू सिंह और निर्दलीय आनंद, जहांगीराबाद पर भाजपा समर्थित संगीता सिंह और निर्दलीय कविता, सिकंदाराबाद से निर्दलीय रानी भाटी और आशा भाटी, अगौता से भाजपा समर्थित रेनू चौधरी और निर्दलीय ब्रजपाल तेवतिया, स्याना से भाजपा समर्थित शिखा त्यागी और निर्दलीय ललिता मैदान में हैं।
डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
नामांकन के दौरान डीएम-एसएसपी ने विभिन्न ब्लॉक पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिकारपुर, अरनिया, सिकंदराबाद, गुलावठी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जाए।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ियां रोकी, हंगामा
औरंगाबाद। जहांगीराबाद चौराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर लखावटी ब्लॉक प्रमुख पद के लिये नामांकन करने जाती भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ियों को देश मे बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ पहले से ही प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रोक लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी ईश्वर मावी ने थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह, इंस्पेक्टर औरंगाबाद योगेंद्र मलिक घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि भाकियू पदाधिकारियों को समझाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया है। वहीं, भाकियू और भाजपा समर्थकों के हंगामे के बीच प्रदर्शन में शामिल एक युवा भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया।
ऊंचागांव, स्याना और दानपुर में नामांकन के दौरान हंगामा
स्याना/डिबाई/ऊंचागांव। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को तीन ब्लॉक पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता की और नामांकन से रोकने का प्रयास किया।
स्याना से निर्दलीय प्रत्याशी ललिता चौहान ने आरोप लगाया कि वह नामांकन करने के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की। घटना की सूचना पर एडीएम प्रशासन रविन्द्र कुमार व एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे।
स्याना में प्रमुख पद प्रत्याशी पर तीन मुकदमे दर्ज
ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी ललिता देवी के विरुद्ध अलग- अलग तीन मामले स्याना कोतवाली में दर्ज किये गये हैं जिनमें प्रत्याशी पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को जबरन ले जाने, रास्ते में गाड़ी रोककर टिकट न भरने देने सहित नामांक न भरने के दौरान हथियार बंद लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये गए हैं। दो अलग-अलग मामलों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिखा त्यागी के पति संजीव त्यागी ने आरोप लगाते हुए ललिता देवी सहित चार अन्य लोगों के विरुद्ध स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जबकि ग्राम नहचौली निवासी सुनील कुमार द्वारा उसकी मां व क्षेत्र पंचायत वार्ड पन्द्रह की सदस्या को जबरन उठाकर ले जाने की रिपोर्ट स्याना कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाल जेके सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों पर पर्चा फाड़ने का आरोप
ऊंचागांव ब्लॉक से निर्दलीय प्रत्याशी संगीता चौधरी ने आरोप लगाया कि वह पूर्व विधायक दिलनवाज खान के साथ नामांकन करने पहुंची थी। इसी दौरान ब्लॉक पर मौजूद भाजपा समर्थकों ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके हाथ से पर्चा छीनकर फाड़ दिया। इसी दौरान नामांकन की समयावधि निकल गई और वह पर्चा दाखिल नहीं कर सकीं। दोनों पक्षों के बीच झड़प के कारण मौके पर कानून व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
डिबाई में अनुमोदक व प्रस्तावक को लापता करने का आरोप
डिबाई ब्लॉक पर नामांकन करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने अनुमोदक व प्रस्तावक को लापता करने का आरोप लगाया। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी अनुराधा पत्नी विकास यादव, लता पत्नी धर्मवीर सिंह और राजकुमारी पत्नी रितेश ने आरोप लगाया कि उनके अनुमोदक और प्रस्तावक को विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों ने लापता कर दिया। जिसके चलते वह नामांकन नहीं कर सकीं और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गई।