{"_id":"584859514f1c1bf959449998","slug":"blackouts-in-bulandshahr-of-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से बुलंदशहर में बिजली का ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से बुलंदशहर में बिजली का ब्लैकआउट
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण मंगलवार रात जिले में बिजली का ब्लैकआउट हो गया। बुधवार सुबह फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु की गई। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। मार्गों पर भी अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
मंगलवार रात पड़े कोहरे के कारण बुलंदशहर की तीन लाइन, जहांगीराबाद की एक लाइन, चांदौक की एक लाइन, अहार की दो लाइन, शिकारपुर की एक लाइन, हाइडिल कॉलोनी की एक लाइन के इंसुलेटर में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट के कारण ये लाइनें ट्रिप कर गईं।
विज्ञापन
रात में लाइन ट्रिप होते ही शहर के क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा जहांगीराबाद, चांदौक, अहार, शिकारपुर आदि क्षेत्र के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। रातभर बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने के कारण मार्गों पर भी अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन
पथ प्रकाश न होने से मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे इंसुलेटर में फॉल्ट ढूंढकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। जैसे-जैसे कोहरा बढ़ेगा, वैसे ही परेशानी बढ़ती चली जाएगी। इंसुलेटर पर डस्ट जमा होने के कारण कोहरे में नमी आ जाती है। नमी के कारण इंसुलेटर में फॉल्ट हो जाता है।
कोहरे के कारण नमी आ जाने के चलते इंसुलेटर में फॉल्ट आ गया। इंसुलेटर फॉल्ट के कारण लाइनें ट्रिप हो जाने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बुधवार सुबह फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। - डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर