फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU surrounded the sugarcane committee

Bulandshahar News: डेलीगेट के लिए नामांकन वितरण में धांधली का आरोप लगा भाकियू ने घेरी गन्ना समिति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
BKU surrounded the sugarcane committee
स्याना में गन्ना समिति पर डेलीगेट के लिए नामांकन पत्र लेने पहुंचे लोग। संवाद
बुलंदशहर। गन्ना विकास सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को डेलीगेट के चुनाव के लिए नामांकन वितरण हुआ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नामांकन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए समिति घेर ली और धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। अधिकारियों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता भी हुई, लेकिन कोई बात नहीं बनी। अब भाकियू ने शुक्रवार को इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह ने बताया कि बुलंदशहर की गन्ना विकास सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को डेलीगेट के चुनाव के लिए 615 पदों पर नामांकन वितरण होना था लेकिन समिति पर दोपहर एक बजे तक मात्र 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति और चुनाव से संबंधित अधिकारियों ने धांधली करते हुए 500 से अधिक नामांकन पत्र पहले ही वितरित कर दिए।
विज्ञापन

लापरवाही यह बरती गई कि शाम पांच बजे तक करीब 50 भरे हुए नामांकन जमा किए गए। जब इसका पता भाकियू को लगा तो किसान और कार्यकर्ता समिति पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्हाेंने कहा कि इस चुनाव में किसी की भी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। धरने पर बैठे किसानों के बीच अधिकारी भी वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनने पर अब भाकियू ने शुक्रवार इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस दौरान पिंटू प्रमुख, सतीश चौधरी, कौशल यादव और यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर चुनाव अधिकारी व बीडीओ सृष्टि पाठक का कहना है कि चुनाव की सभी प्रक्रिया नियमानुसार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार ने किया नामांकन, तीन अक्तूबर को होगा चुनाव
बुलंदशहर/जहांगीराबाद/स्याना। गन्ना विकास सहकारी समितियों के चुनावों में बृहस्पतिवार को जिले की तीन समितियों पर नामांकन वितरण हुआ। डेलीगेट पद के लिए दो हजार से अधिक नामांकन पत्रों का वितरण हुआ है। तीन अक्तूबर को सोसायटी पर डेलीगेट के लिए मतदान होगा और इसी दिन विजेताओं की घोषणा होगी।

जिले में गन्ना विकास सहकारी समिति की तीन सोसायटी हैं। इनमें बुलंदशहर, स्याना और अनूपशहर गन्ना सोसायटी में प्रबंध समिति के चुनाव हो रहे हैं। पिछले दिनों सहकारिता विभाग ने पूरे चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया था। बृहस्पतिवार को तीनों सोसायटी के 1,080 डेलीगेट के पद पर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बताया गया की बुलंदशहर सोसायटी पर 615, स्याना सोसायटी पर 245 और अनूपशहर सोसायटी पर 220 डेलीगेट के लिए करीब दो हजार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शुक्रवार नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल सहित अन्य प्रक्रियाएं होंगी। तीन अक्तूबर को तीनों सोसायटी पर मतदान होगा। इसमें 1,58,729 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। डेलीगेट चुने जाने के बाद फिर डायरेक्टर चुनें जाएंगे। इसमें बुलंदशहर व स्याना सोसायटी पर 11-11 डायरेक्टर और अनूपशहर सोसायटी पर 12 डायरेक्टर चुने जाएंगे। इसके बाद उक्त सभी डायरेक्टर चेयरमैन बनाएंगे। तभी गन्ना विकास की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधक तंत्र का गठन होगा। समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में गन्ना सोसायटी के चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। तीनों सोसायटी पर आरओ लगाए गए हैं, जो चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed