{"_id":"5fef62688ebc3e41033e5ee4","slug":"bku-protest-bulandshahr-news-gbd2112575168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दिया धरना
अनूपशहर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
पुलिस के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दिया धरना
विज्ञापन
अनूपशहर । भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में पंचायत की गई, जिसमें कोतवाली पुलिस पर दुष्कर्म के फर्जी मामले में तीन निर्दोष लोगों को जेल भेजने तथा गांव गरहरा में एक बच्चे को बंधक बनाने के आरोपियों द्वारा परिजनों को धमकाने तथा पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिये जाने तथा एक वृद्धा के खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकाले जाने के मामले में कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया।
महिला किसान नेता संजू चौधरी ने कहा कि पुलिस की मनमानी व न्याय न दिए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और एक सप्ताह में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो फिर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक व एक दरोगा की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताआें की पंचायत व धरने की जानकारी मिलने पर सीओ शिकारपुर मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुने। सीओ गोपाल सिंह ने कहा कि दुष्कर्म मामले की जांच कराने के लिए वह उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। गरहरा के बच्चे मामले में वृद्धा के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के एसएसआई को निर्देश दिए। सीओ के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। पंचायत की अध्यक्षता संजू चौधरी तथा संचालन वीरेंद्र चोपड़ा ने किया। इस मौके पर राज सिंह तेवतिया, साबिर, हसमुद्दीन, कविता, गीता, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।