फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP's newly appointed district president took charge

Bulandshahar News: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संभाला पदभार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
BJP's newly appointed district president took charge
भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने उनको कार्यभार सौंपा। इसके बाद विकास चौहान जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यालय पर हवन करने के बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से काम करता है। उसके मान सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति पर कार्य करना है। सभी को साथ लेकर मिल जुल कर चलना ही भाजपा की कार्यशैली है। किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा ना हो इसका ध्यान रखें। संगठन में नए, पुराने और काम करने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि आज से जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान की जिम्मेदारी उनकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जो भी कार्य होंगे उनको करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीके शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक बिजेंदर खटीक, देवेंद्र सोलंकी, रविंद्र राजौरा, सुमन सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय चौधरी, संजय गुर्जर, दीपक दुलहरा, दिवाकर सिंह, जनप्रिय सिंह जिला पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed