फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP members protested police station

भाजपाइयों का कोतवाली पर धरना

Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP members protested police station
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

ात्रा से गैंग रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को भाजपाइयों ने कोतवाली में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर विशाल आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। सीओ के आश्वासन पर भाजपाइयों ने धरना समाप्त किया। बता दें कि कक्षा सात की नाबालिग छात्रा को 16 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने जाते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


 27 नवंबर को पुलिस ने छात्रा को कोतवाली क्षेत्र के सुखलालपुर तिराहे से बरामद कर लिया था। छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर पुलिस ने नगर के गद्दीवाडा निवासी  शाहजेब, उबैद,हसन, सलीम, के खिलाफ बंधक बनाकर गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपाइयों में आक्रोश हैं। बुधवार को भाजपाइयों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सपा नेताओं के दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

देवेंद्र खटाना ने चेतावनी दी की यदि तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सिकंदराबाद के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। एडवोकेट सतीश गडाना ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को विजेंद्र प्रताप सोलंकी, गीता गोयल, गीता सोलंकी, हेमंत शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता हरि किशन भाटी ने की।


संचालन एडवोकेट सतीश गडाना ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, सुनील तायल, नरेंद्र सैनी, कैलाश तितौरिया, सुशील राणा, अरुण प्रजापति, मोंटू उपाध्याय, बालमुकंद सेन, रामअवतार वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed