{"_id":"57c330884f1c1bf638d5097a","slug":"bjp-district-president-reports-to-hoist-the-tricolor-upside-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टा तिरंगा फहराने पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टा तिरंगा फहराने पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
राष्ट्रध्वज के अपमान पर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल समेत पांच कार्यकर्ताओं पर सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर 15 अगस्त के दिन उलटा तिरंगा फहरा दिया था।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताआें ने उलटा तिरंगा फहरा दिया था। 16 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। ध्वजारोहण की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद समाजसेवी और सपा नेता अंकित शर्मा ने सिटी कोतवाली में तहरीर दी और कहा कि राष्ट्रध्वज के अपमान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस समय भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रध्वज का अपमान किया जा रहा था, उस समय उनके साथ सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बादल यादव और रवींद्र वाल्मीकि भी थे।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, शरद त्रिवेदी, सुनील शर्मा, रवींद्र राजौरा, देवेंद्र लोधी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।