फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   birth anniversary of Satguru Dev Swami Shivanand Maharaj was celebrated

Bulandshahar News: सतगुरु देव स्वामी शिवानंद महाराज की जयंती मनाई गई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
birth anniversary of Satguru Dev Swami Shivanand Maharaj was celebrated
खुर्जा के पीली कोठी स्थित संत निवास में आयोजित संकीर्तन में शामिल श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। पीली कोठी मोहल्ले में स्थित श्री गोपाल संकीर्तन मंडल व दिव्य जीवन संघ कार्यालय पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व शांति के प्रणेता एवं दिव्य जीवन संघ ऋषिकेश शिवानंद आश्रम के संस्थापक सतगुरु देव स्वामी शिवानंद महाराज की 136वीं जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के शुभारंभ में संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह, सचिव रमेश कुमार बंसल, मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रदीप ने सतगुरु देव स्वामी शिवानंद महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम के संयोजक जय भगवान अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया और महाराज के जीवन कथा को विस्तार से बताते हुए अनेक घटनाओं का संस्मरण कराया। महाराज कहते थे कि बांटते रहो - बांटते रहो। हमें उनके उपदेशों को अनुकरण कर जीवन को धन्य बनाना चाहिए l इस दौरान अवनीश बंसल, अरुण बंसल, सौरभ बंसल, प्रेरक बंसल, कारण प्रकाश, डॉ. आरसी वर्मा, राम भरोसे लाल सिंघल, जगदीश चंद्र, बैंक वाले, कौशल शर्मा, अजय कौशल, विनय वर्मा, विपिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक सिंह, मंजू अग्रवाल, मंजू बंसल, नीलिमा बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed