फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bird Flu

बर्ड फ्लू की आहट, जनपद में अलर्ट जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu
बर्ड फ्लू की आहट, जनपद में अलर्ट जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। हिमाचल सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू से प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद जनपद में भी इसकी आहट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन से अलर्ट जारी होते ही जनपद में पहुंचे प्रवासी पक्षियों पर विभाग ने पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए वन विभाग की ओर से टीम बनाई गई है। गंगा किनारे गांवों के ग्रामीणों को भी अलर्ट करते हुए प्रवासी पक्षियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू से प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद शासन ने अलर्ट जारी किया है। अफसरों का दावा है कि जनपद में पहुंचे प्रवासी पक्षियों पर विभाग की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से टीम भी बना दी गई है। साथ ही टीम में शामिल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही गंगा किनारे सभी गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट जारी करते हुए प्रवासी पक्षियों से दूर रहने के लिए कहा गया है। जनपद में हर वर्ष गंगा किनारे खासकर नरौरा और अनूपशहर क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। साइबेरिया आदि देशों से आने वाले यह पक्षी काफी समय पहले गंगा के रामसर साइट में रह रहे हैं।
विज्ञापन

मुर्गी आदि पालतू पक्षियों पर भी विभाग की पैनी नजर
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि शासन ने बर्ड फ्लू की आहट को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए जनपद में मुर्गी आदि पालतू पक्षियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने मुर्गी आदि पालतू पक्षियों के मालिकों से आह्वान किया है कि यदि किसी पालतू पक्षी की संदिग्ध हालत में मौत होती है तो उसकी सूचना तुरंत विभागीय अधिकारियों को दें, ताकि यह पता किया जाए कि उसकी मौत बर्ड फ्लू से तो नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से आदेश मिलते ही विभाग ने अपनी तैयारी तेज करते हुए प्रवासी पक्षियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। गंगा किनारे गांवों के ग्रामीणों को भी प्रवासी पक्षियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग की टीम बनाकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - गौतम सिंह, डीएफओ, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed