फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bills worth Rs 187 crore outstanding on two lakh consumers

Bulandshahar News: दो लाख उपभोक्ताओं पर 187 करोड़ का बिल बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले के दो लाख उपभोक्ताओं पर निगम का 187 करोड़ से अधिक का बिल बकाया है। इनमें से 17 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं किया है। अब इन पर बकाया बिल की धनराशि 81 करोड़ को पार कर चुकी है। जबकि व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।

बकाया बिल वसूली के लिए लगातार अभियान और नई पहल के बाद भी जिले के बकाएदार उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। स्थिति यह है कि 17381 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद अभी तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। जिसके चलते इन उपभोक्ताओं पर 56.86 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसके अलावा करीब 1.5 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर 84 करोड़ और 39 हजार से अधिक व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 36 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। अधिकारियों का दावा है कि बकाया बिल वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसका बकायेदारों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर वीके मिश्रा ने बताया कि बकाया बिल वसूलने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बकाया वसूली के लिए फोन घुमाते हुए अधिकारी बकायेदारों से बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंड का नाम कभी बिल न देने वाले बकाया बिल

डिबाई 1843 65195119

बुलंदशहर प्रथम 163 3756408

बुलंदशहर द्वितीय 495 1903953

बुलंदशहर तृतीय 2981 82475328

बुलंदशहर पंचम 1257 43149300

बुलंदशहर षष्टम 1374 38666242

जहांगीराबाद 2097 53429238

खुर्जा 6679 270440184

स्याना 492 9589059

कुल 17381 568604837



नोट – बकाया धनराशि लाख में है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed