फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding friends died due to dumper collision

Bulandshahar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bike riding friends died due to dumper collision
चोला। गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी जगत उर्फ भूटानी जाट (45) पुत्र रत्न सिंह, राजू (40) पुत्र एदल सिंह को बाइक से घर लौटते समय सोमवार को चोला फ्लाईओवर पर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजू की मौके पर और जगत की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगत और राजू आपस में अच्छे मित्र थे।
विज्ञापन

जगत उर्फ भूटानी जाट और राजू सोमवार को बाइक से घर का सामान खरीदने ककोड़ गए थे। खरीदारी के बाद दोपहर के समय दोनों घर लौट रहे थे। चोला फ्लाईओवर पर पहुंचते तो बुलंदशहर की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय जगत की भी रास्ते में मौत हो गई। राजू तीन बच्चों का पिता था। बड़ा बेटा मोहित (14) और दूसरा बेटा शैंकी (10), बेटी निशा सात साल की है। जगत के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा डेविट (22) ग्रेजुएशन में पढ़ रहा है। छोटा बेटा नीरज (19) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच जाती। थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार में अकेला कमाने वाला था राजू

सड़क हादसे में जान गवाने वाला राजू अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया कि राजू बहुत ही सरल स्वभाव का था। वह गांव में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। राजू के अचानक चले जाने से उसके परिवार के सामने अब आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed