{"_id":"68b32a4611be7c61050d37fe","slug":"bike-rider-cheated-petrol-pump-worker-on-the-pretext-of-his-mothers-illness-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-139679-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मां की बीमारी का बहाना बनाकर बाइक सवार ने पेट्रोल पंप कर्मी से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मां की बीमारी का बहाना बनाकर बाइक सवार ने पेट्रोल पंप कर्मी से की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र वलीपुरा नहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक से एक शातिर ठग ने अपनी मां की बीमारी का झांसा देकर पेटीएम से भुगतान का फर्जी मैसेज दिखाकर 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है।
थाना सलेमपुर के गांव चित्सौन निवासी कपित शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह वलीपुरा नहर पर स्थित यूनिवर्सल भारत पेट्रोलियम पर काम करते हैं। 26 अगस्त 2025 दोपहर लगभग 4:30 बजे एक व्यक्ति उनके पास और बताया कि मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। इसलिए मुझे 15,000 रुपये दे दो। साथ ही उसने पेटीएम से भुगतान करने की बात कही। कंपनी के पेटीएम पर भुगतान की बात कहने पर उसने कहा कि उसके मोबाइल का कैमरा खराब है।
तुम अपने फोन नंबर पर पेटीएम करा लो। व्यक्ति की परेशानी को देखते हुए कपित शर्मा ने उसे 15,000 रुपये दे दिए। इसके बाद उसके फोन पर 15300 रुपये का फर्जी मैसेज आया। जिस पर उसे लगा कि शायद उसके खाते में पैसे आ गए। जब उन्होंने मोबाइल चेक किया तो रुपये खाते में नहीं आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।