{"_id":"5805108a4f1c1b572c702ec9","slug":"began-the-work-of-widening-of-nh-235","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-235 के चौड़ीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-235 के चौड़ीकरण का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच-235 चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में एनएचएआई ने हापुड़ से बुलंदशहर तक तीन हॉट मिक्स प्लांट्स के लिए स्थान चिन्हित किए है। लेवलिंग और ग्राइंडिंग का काम भी शुरू हो गया है। 29 सितंबर को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नुमाइश में सभा के दौरान एनएच-235 चौड़ीकरण का शिलान्यास किया था।
शिलान्यास के बाद हाइवे चौड़ीकरण पर काम शुरू कर दिया गया है। जहां पेड़ कटान का काम पूरा हो गया है, वहां गाइंडिंग का काम शुरू हो गया है। जल्द ही आबादी क्षेत्र में भवनों पर अंतिम लाल निशान लगाने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, एनएचएआई ने हापुड़ से बुलंदशहर तक हॉट मिक्स प्लांट लगाने के लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली है।
विज्ञापन
बता दें कि, एनएचएआई हापुड़ से बुलंदशहर तक एनएच-235 को फोर लेन कर रहा है। साढ़े आठ सौ करोड़ के प्रोजेक्ट में बुलंदशहर के 18 गांवो की 66 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। कमालपुर गांव को छोड़कर बाकी किसानों को मुआवजा वितरण जारी है। प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर सीमा क्षेत्र के गुलावठी में बाईपास का निर्माण होगा। हापुड़ आउटर से गांव असौड़ा के आसपास मेरठ रोड से बाईपास कनेक्ट होगा।
विज्ञापन