फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Beautification of Avantika Devi temple will be done with 11.73 crores

Bulandshahar News: 11.73 करोड़ से होगा अवंतिका देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। अवंतिका देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 11.73 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। अब पर्यटन विभाग इस धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना तैयार करेगा। इसके अलावा जहांगीराबाद में गहना से नई मंडी और बालका गांव के बाईपास के लिए भी करीब दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अहार क्षेत्र स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग लगातार की जा रही थी। कई बार ज्ञापन भी भेजे गए। अब विधायक संजय शर्मा के प्रस्ताव पर शासन ने पर्यटन विभाग को मंदिर के सौंदर्यीकरण और क्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के आदेश दिए हैं। अवंतिका देवी मंदिर को पर्यटन क्षेत्र में विकसित होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा।
विज्ञापन

विधायक संजय शर्मा ने बताया कि जहांगीराबाद नई मंडी के सामने स्थित रामतलैया रोड के नवनिर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और गांव बालका के बाईपास के निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। इससे शिवाली रोड से औरंगाबाद जाने वालों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र के विकास के लिए संपर्क करते हुए कार्य योजना तैयार कराई जाएगी और क्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed