फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BDA will build a two-storey restaurant in Buland Bazar

बुलंद बाजार में बीडीए बनाएगा दो मंजिला रेस्टोरेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
BDA will build a two-storey restaurant in Buland Bazar
बुलंद बाजार में बीडीए बनाएगा दो मंजिला रेस्टोरेंट
विज्ञापन

बुलंदशहर। वलीपुरा नहर के पास बन रहा बुलंद बाजार अब हाइटेक रूप लेता जा रहा है। बाजार में दुकानों के साथ अब बीडीए दो मंजिला रेस्टोरेंट भी बनाने जा रहा है। जहां की पार्किंग भी मोटल की तर्ज पर बनाने की तैयारी की जा रही है। पूरा बाजार करीब दस करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
लॉकडाउन से पूर्व बीडीए बड़े जोर-शोर से वलीपुरा नहर के पास बुलंद बाजार बनवा रहा था। मार्च माह में लॉकडाउन लगने के कारण कार्य बंद करना पड़ गया। उस समय तक केवल 102 दुकानों का बाजार ही बनवाया जा रहा था। लेकिन अब बीडीए वहां पर एक दो मंजिला रेस्टोरेंट भी बनवाने जा रहा है। बीडीए के अफसरों के अनुसार रेस्टोरेंट मोटल की तर्ज पर बनाया जाएगा। वहीं रेस्टोरेंट में एडवांस बाथरूम और वाशरूम बनेेगे। कोशिश यह रहेगी की इस रेस्टोरेंट को होटल चलाने वाला ही ले। बताया कि बाजार और रेस्टोरेंट के सामने सड़क को चौड़ा करने के लिए भी बजट पास कराया गया है। ताकि आने वालो को बाजार में एंट्री करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

नहर में बोट के जरिए कर सकेंगे सैर
बीडीए के अफसरों ने बताया कि रेस्टोरेंट और बाजार में आने जाने वालों के लिए पीछे की तरफ नहर में बोटिंग करने का भी स्टेक्चर तैयार किया जा रहा है। सिंचाई विभाग से इस बारे में वार्ता की जा रही है। वार्ता पूरी होने के बाद बाजार के पीछे नहर का हिस्सा बीडीए अपने अंडर में लेकर उसे बोटिंग के लिए तैयार करेगा। बताया कि दिसंबर या जनवरी तक बाजार बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंद बाजार का काम बहुत तेजी से चल रहा है। वहां पर दो मंजिला रेस्टोरेंट भी तैयार कराया जा रहा है। लोगों को वह सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी जो अन्य बड़े रेस्टोरेंट में मिलती है। जल्द ही बाजार का तोहफा जनपद वासियों को मिल जाएगा। - ज्ञानेंद्र वर्मा, सचिव बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed