फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Basant Panchami, Saraswati is worshiped in schools

बसंत पंचमी पर स्कूलों में हुआ सरस्वती पूजन

Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami, Saraswati is worshiped in schools
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जिले में बुधवार को बसंत पंचमी श्रद्धा-भक्ति से मनाई गई। देवीपुरा स्थित देवी मंदिर में हवन-यज्ञ हुआ। जबकि शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान प्रसाद भी बांटे गए। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा के साथ हवन कर बंसत पंचमी मनाई गई।

देवीपुरा स्थित सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर पर बसंत पंचमी और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाकाली सेवा समिति की ओर से मंदिर को फूलों और लाइट से सजाकर हवन-यज्ञ किया गया। सनातन धर्म सत्संग मंडल सरस्वती विद्या मंदिर भूतेश्वर में बच्चों ने बसंत गीत प्रस्तुत की।
विज्ञापन


प्रधानार्चा करनवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। रैनेसा स्कूल में मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित किया।  वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक और प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी हवन कर श्रद्धा से मनाई गई। विद्यालय की अध्यक्ष स्नेहलता कंसल, संरक्षक संतोष कुमार कंसल, सदस्य शालू कंसल, श्वेता कंसल, वंदना गुप्ता, अधिवक्ता महावीर प्रसाद मित्तल, प्रधानाचार्या वीणा शर्मा मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्र में भी धूमधाम से मनी बसंत पंचमी 
ग्रामीण क्षेत्र में भी बुधवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम हुए और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। खुर्जा में जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजन हुआ। प्रधानाचार्या निधि गुलाठी मौजूद रहीं।

भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक विनीत आर्य, अध्यक्ष राजीव बंसल, मनोज अग्रवाल ने सरस्वती पूजन किया। प्रधानाचार्या अंजलि शर्मा मौजूद रहीं। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में हवन का आयोजन हुआ। सावित्री देवी लक्ष्मीचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेंकेड्री स्कूल में विद्यालय कोषाध्यक्ष ने हवन कराया।

शिकारपुर में हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल और ओलम्पियन पब्लिक स्कूल, अनूपशहर के कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में बंसत पंचमी उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभात गुप्ता रहे। गुरूकुल, ग्रीन लै़ड, एसडीपीडी, शिवा कांवेंट, सेंट  हैरी आदि में भी कार्यक्रम हुए। नरौरा/राजघाट स्थित वेदांत मंदिर में बसंत उत्सव मनाया गया।

सिकंदराबाद और ककोड़ में  आरवी नोर्थ लैंड,वॉलसन कॉलेज, स्प्रिंग डेल एकेडमी, आरडी ऐजुकेशनल स्कूल,बाबूबोध राज कांवेट स्कूल,सिटी कांवेट स्कूल, जेपी इंटरनेशल, लेंसर पब्लिक स्कूल, आरके पब्लिक स्कूल,सेंट विवेकानंद स्कूल।

ककोड़ में केशव माधव सरस्वती शिशु मंदिर,एसआर कांवेट स्कूल , विदिशा कांवेट स्कूल, एलएम ऐजुकेशनल एकेडमी , सीटी कांवेट ककोड़ पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरडी ऐजुकेशनल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक धनश्याम सैनी ने किया।


गुलावठी में लारेंस एकेडमी सीनियर सैकेंड्ररी स्कूल, लाला जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों में कार्यक्रम हुए। स्याना स्थित हिन्द पब्लिक स्कूल, प्रधानाचार्या इंदु रानी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बसंत पंचमी के कार्यक्रम की शुरूआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed