फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bareilly-Indore Express makes its first scheduled stop.

Bulandshahar News: बरेली इंदौर एक्सप्रेस का हुआ पहली बार ठहराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bareilly-Indore Express makes its first scheduled stop.
डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाती जिला पंचायत अध्यक्ष व रेलव
बुलंदशहर/डिबाई। बरेली से चलकर इंदौर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का बुधवार दोपहर डिबाई रेलवे स्टेशन पर पहली बार ठहराव हुआ। ट्रेन का पहली बार ठहराव होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि और रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए रवाना किया। अब प्रत्येक सप्ताह एक-एक दिन ट्रेन का अप-डाउन ठहराव होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि बरेली से इंदौर के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 14320/14319 का डिबाई रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया है। ट्रेन के बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने सांसद प्रतिनिधि नेत्रपाल सिंह व रेलवे अफसरों संग हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि बरेली-इंदौर-बरेली एक्सप्रेस के ठहराव से उज्जैन जाने वाले धर्मप्रेमियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्हें ट्रेन के लिए दिल्ली तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार का उज्जैन जाते समय और बृहस्पतिवार को वहां से वापस आते समय डिबाई रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेगी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी, नरौरा मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद, दानपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश राजपाल, अजय लोधी, वीरेंद्र कुमार, नंदन पहलवान, भूप्रकाश बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed