फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Baraat returned from the way for dowry

Bulandshahar News: इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज के लिए रास्ते से लौट गई बरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
चोला। सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनी बेटी दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई। बरात के लिए किए गए सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए लेकिन दहेज लोभी दूल्हा और उसके परिजन रास्ते से ही बरात लेकर लौट गए। मामला संज्ञान में आने पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार शाम तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। उसने अपनी भतीजी का रिश्ता थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। रिश्ता बिना दहेज के तय किया गया था। 29 जुलाई को बरात आनी थी। दोनों पक्षों के बीच शादी से पहले की रस्म भी पूरे कर ली गई थी।
विज्ञापन

अब तय समय पर दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे। जब उन्होंने फोन पर दूल्हा पक्ष के लोगों से संपर्क किया तो वह बरात लेकर आने की बात कहकर उन्हें झांसा देते रहे। देर रात करीब 11 बजे तक दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। जबकि, दुल्हन पक्ष के लोग बरात का बेसब्री से इंतजार करते रहे। देर रात में पता चला कि बरात ककोड़ से ही लौट गई है। रविवार को दुल्हन पक्ष व अन्य प्रबुद्धजन दूल्हा पक्ष के घर पहुंचे। जहां आरोपियों ने दहेज में कार और अन्य सामान दिए जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर बरात नहीं लाने और निकाह करने से इन्कार कर दिया। जब उन्होंने बिना दहेज के शादी तय होने की बात कहकर विरोध किया तो गाली गलौज कर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले नहीं हुआ कोई विवाद
तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में थाने पर तैनात एक दरोगा ने दूल्हा पक्ष से फोन पर बातचीत भी की है। जिस पर उन्होंने दरोगा से कहा कि उनका युवती पक्ष से कोई विवाद नहीं हुआ है। न ही उन्होंने कोई दहेज की मांग की है। दुल्हन पक्ष का दूल्हे से ही किसी बात को लेकर विवाद होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।


मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed