फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bank robbery case: Six teams could not identify the criminals in two days

बैंक लूट कांड : दो दिन में छह टीम नहीं कर सकीं बदमाशों की पहचान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में सोमवार को दिनदहाड़े हुई छह लाख की लूट के राजफाश में लगी छह टीम दूसरे दिन भी नाकाम साबित हो रही है। वारदात का खुलासा तो दूर अभी तक बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। हालांकि, अधिकारी जल्द वारदात का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


गांव नीमखेड़ा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बैंक से करीब छह लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। लेकिन, बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके थे इस वजह से उनकी शिनाख्त नहीं की जा सकी थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और 6 टीमों का गठन कर राजफाश के लिए लगाया था। इसके बाद टीम ने घटना स्थल से रेलवे अंडर पास की ओर से भागे बदमाशों की धर पकड़ के लिए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अंडरपास से निकलने वाले विभिन्न मार्गों पर देर रात तक स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस ने अलीगढ, शिकारपुर, मुंडाखेड़ा और सलेमपुर वाले मार्गों पर भी विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। साथ ही कई संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया है। लेकिन, अभी वारदात का राजफाश होना नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




देहात क्षेत्र में सीसीटीवी न होना खुलासे के लिए चुनौती
बीते काफी समय से पुलिस वारदातों के राजफाश के लिए सीसीटीवी और घटना स्थल से मोबाइल का बीटीएस डाटा उठाती है। इस आधार पर जल्द से जल्द राजफाश भी कर दिया जाता है। लेकिन इस वारदात में केवल बैंक पर ही सीसीटीवी होना और आसपास क्षेत्र में दूर दराज तक सीसीटीवी ना होने से पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। हालांकि, अधिकारी कुछ स्थानों पर सीसीटीवी में बदमाशों के कैद होने की बात भी कह रहे हैं। लेकिन, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बैंकों में चलाया गया चेकिंग अभियान

बैंक में लूट की वारदात के बाद मंगलवार को सभी थाना प्रभारियों को एसएसपी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते मंगलवार को बैंक एवं संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों का चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों, जन सुविधा केंद्रों की प्रभावी चेकिंग कराई गई। बैंक में लगे सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्रों आदि को चेक किया गया। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में लगे बैरियर पॉइंट्स पर तीन सवारी व बिना नंबर प्लेट की बाइक की चेकिंग की गई।




बैंक लूट की वारदात के खुलासे के लिए 6 टीमों का गठन कर लगाया गया है। काफी अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द से जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed