{"_id":"650bc5c577156c3892015bd6","slug":"bajrang-dals-block-student-chief-naresh-aggarwal-dies-of-electric-shock-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-4525-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बजरंग दल के प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख नरेश अग्रवाल की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बजरंग दल के प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख नरेश अग्रवाल की करंट से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। गांव बराल स्थित राधा गोविंद मंदिर में बजरंग दल के प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख की करंट लगने से मौत हो गई। वह अन्य लोगों के साथ मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए।
गांव बराल निवासी नरेश अग्रवाल बजरंग दल के प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख थे और दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहे थे। गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए वह गांव आए थे। मंगलवार को वह अन्य ग्रामीणों के साथ गांव के राधा गोविंद मंदिर में सजावट कर रहे थे। बिजली की झालर लगाने के दौरान वह इन्वर्टर के तारों से करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। मंदिर में मौजूद लोग उन्हें गांव के एक चिकित्सक के पास गए ले गए। वहां से उन्हें गंभीर हालत में गांव पितुवास स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरेश अग्रवाल की मौत से गांव में शोक छा गया। बजरंग दल के विभाग संयोजक आदेश चौहान, भाजपा नेता हिमांशु तोमर, तनुज कुमार, उदय प्रताप सिंह आदि ने शोक जताया है।