फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Baba Bulandshahri donated 7.5 bighas of land for a stadium on his birthday.

Bulandshahar News: बाबा बुलंदशहरी ने जन्मदिन पर स्टेडियम के लिए दान दी 7.5 बीघा जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Baba Bulandshahri donated 7.5 bighas of land for a stadium on his birthday.
नगर के हिंदी साहित्य परिसर में हुए कवि सम्मेलन में शामिल आयोजक, अति​थि व कवि। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर। मोती बाग स्थित हिंदी साहित्य भवन में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान कवियों ने कविताएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मनवीर सिंह उर्फ बाबा बुलंदशहरी ने अपने जन्मदिन पर स्टेडियम बनवाने के लिए 7.5 बीघा जमीन दान दी। उनकी इस पहल की सभी ने सराहना की है।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा ने मनवीर सिंह उर्फ बाबा बुलंदशहरी की लिखी सतरंगी तप्सरा किताब का विमोचन किया। मनवीर सिंह उर्फ बाबा बुलंदशहरी ने बताया कि वह गांव सेगली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने जन्मदिन पर खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाने के लिए 7.5 बीघा जमीन दान दी है। यह जमीन गांव सेगली में ही है। यहां पर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को सुविधा होगी और अपने खेलों के प्रशिक्षण के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्टे
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष कवि रमेश प्रसून रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. होशियार सिंह भाटी गालिफ स्वामी हाथरस मौजूद रहे। संयोजक देवेंद्र कुमार व डाॅ. आलोक बेजान रहे। कवि संगीता अहलावत, सुमन बहार खुर्जा, राजेश राज, पूर्व विधायक बुद्धपाल सिंह सजग व राजकुमार सिसौदिया धौलाना समेत अन्य कवियों ने अपनी कविताएं सुनाईं। कवि सम्मेलन का संचालन डाॅ. कमल किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed