फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to rape widow woman by entering house

Bulandshahar News: घर में घुसकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape widow woman by entering house
सलेमपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही विधवा के साथ गांव निवासी आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर दीवार कूदकर भाग निकला। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत 24 जून की रात को वह अपने घर पर अकेली थी। अन्य परिजन व बच्चे गांव में ही हो रहे जागरण में गए थे। पीड़िता ने घर के गेट का ताला लगाया था। उसी दौरान रात करीब तीन बजे पीड़िता के गांव का ही आरोपी युवक रवि घर की छत से कूदकर पीड़िता के कमरे में घुस गया और पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी रवि घर की दीवार कूदकर वहां से भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed