फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to murder married woman for dowry

Bulandshahar News: दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
चोला। अतिरिक्त दहेज में सौ गज के प्लाॅट की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नवादा निवासी मधु ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 11 नवंबर 2016 में गांव गढ़िया मानपुर थाना अगौता जनपद बुलंदशहर निवासी अरविंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पति, ससुरालिए सौ गज के प्लाॅट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसने एक पुत्र को जन्म दिया। मगर उसके बाद भी ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। 12 जुलाई 2025 को पति, सास, ससुर, जेठ ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसके पिता ससुराल पहुंचे। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी हुए बिना उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह पिता के साथ मायके चली आई। उसे ससुरालियों से अपने पुत्र की जान का खतरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed