{"_id":"577ea4ef4f1c1bd2707fa5be","slug":"attack-on-worshipers-flock-of-monkeys-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाजियों पर बंदरों के झुंड का हमला, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाजियों पर बंदरों के झुंड का हमला, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे नमाजियों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बार-बार बंदरों के इस हमले से प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष है। एसडीएम सिकंदराबाद ने बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे लोग ईदगाह से नमाज पढ़कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बंदरों के झुंड ने सैंकड़ों नमाजियों पर हमला कर दिया। अचानक बंदरों के हमले से भगदड़ मच गई। बंदरों ने सुलतान, रहीस और कमरुद्दीन को घायल कर दिया। ककोड़ निवासी इलियास ने बताया कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
आलम यह है कि प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। एसडीएम सिकंदराबाद विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
अनूपशहर में मलकपुर रोड स्थित ईदगाह पर जामामस्जिद के पेश इमाम हाफित मोहम्मद इस्माईल ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। इस मौके पर विधायक गजेंद्रसिंह, एसडीएम राहुल यादव, दिनेश बंसल, डा.केके शर्मा, जावेद अख्तर, शेख रईस अहमद, नरोत्तमदास गोयल, ठाकुर कुशलवीरसिंह आदि मौजूद रहे।