फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on classmate

बुलंदशहर: सातवीं के छात्र ने दोस्त को घोंपा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:35 AM IST
विज्ञापन
attack on classmate
सातवीं के छात्र ने दोस्त को घोंपा चाकू
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर से बुलाकर छात्र के पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया गया। उसे बचाने के प्रयास में पड़ोसी भी चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से मामूली रूप से घायल पड़ोसी को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया और छात्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोठियात निवासी आसिफ का बेटा अब्दुल्ला नगर के मुस्लिम इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। बताया गया कि कालेज में कुछ अन्य छात्रों से उसका विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत छात्र ने कालेज प्रबंधन से की। कालेज से छुट्टी के बाद दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटा। तभी, आरोपी छात्र अन्य साथियों के साथ अब्दुल्ला के घर पहुंच गया और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही अब्दुल्ला घर से बाहर आया तभी आरोपियों ने उसे दबोच कर पेट में चाकू मार दिया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों और पड़ोसी ने बमुश्किल हमलावरों के चंगुल से उसे छुड़ाया। बचाव करते समय पड़ोसी युवक साजेब भी चाकू लगने से घायल हो गया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग निकले। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जिला अस्पताल में घायल से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। चिकित्सकों ने साजेब को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया और अब्दुल्ला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed