फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ATS team picked up the young man on the pretext of making furniture

Bulandshahar News: फर्नीचर बनवाने के बहाने युवक को एटीएस की टीम ने उठाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
ATS team picked up the young man on the pretext of making furniture
फर्नीचर बनवाने के बहाने युवक को एटीएस की टीम ने उठाया
विज्ञापन

केरल में ट्रेन में हुई आगजनी के बाद हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर (गाजियाबाद)। रविवार को केरल में ट्रेन में हुई आगजनी के मामले के तार मोदीनगर से जुड़ने लगे हैं। यूपी एटीएस ने सोमवार रात संजयपुरी कॉलोनी से युवक शाहरुख को फर्नीचर बनवाने के बहाने पकड़ लिया और नोएडा ले गई। नोएडा में पूछताछ करने के बाद मंगलवार सुबह उसे छोड़ दिया।

संजयपुरी काॅलोनी निवासी मइनूद्दीन कारपेंटर हैं। बताया गया कि उनके छह संतान हैं। उनका 20 वर्षीय बड़ा पुत्र शाहरुख भी फर्नीचर बनाने का काम करता है। सोमवार रात एक अंजान व्यक्ति उनके घर पहुंचा और नगर की एक पॉश कॉलोनी में फर्नीचर बनवाने की बात कहकर साइट दिखाने के बहाने शाहरुख को ले गया। इसके बाद कार सवार उसे नोएडा में भी किसी साइट को दिखाने के बहाने उसे गाजियाबाद की ओर से ले जाने लगे। मुरादनगर पहुंचने के बाद एक दूसरी कार में बैठा कर उसे नोएडा ले गए और उसका मोबाइल ले लिया। उन्होंने शाहरुख को बताया कि वह यूपी एटीएस से हैं और उससे कुछ पूछताछ करनी है। नोएडा ले जाकर उससे केरल ट्रेन आगजनी के बारे में पूछा गया। करीब दस घंटे पूछताछ में कोई साक्ष्य नहीं मिलने के बाद शाहरुख को टीम ने छोड़ दिया। शाहरुख ने बताया कि एक और युवक को पूछताछ के लिए बुलाया हुआ था। एसीपी का कहना है कि नोएडा में संपर्क कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed