फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Assistance amount stopped for not increasing house and water tax

Bulandshahar News: गृह और जलकर नहीं बढ़ाने पर रोक दी गई सहायता राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गृह और जलकर में अपेक्षित वृद्धि और वसूली न करने पर शासन ने सिकंदराबाद, शिकारपुर और अनूपशहर नगर पालिका की सहायता राशि रोक दी है। तीनों नगर पालिकाओं का टाइड और अनटाइड फंड करीब नौ करोड़ रुपये की धनराशि मिलनी थी। ग्रांट रुकने से सड़क, नाला और नाली निर्माण जैसे कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका और पंचायतों को शासन से प्रतिवर्ष टाइड और अनटाइड फंड के तौर पर धनराशि जारी की जाती है। पिछले दिनों शासन ने एक लाख से अधिक आबादी वाली नगर पालिकाओं को गृह और जलकर में 15 फीसदी की वृद्धि करने के निर्देश दिए थे। साथ में बकाया वसूली अधिक से अधिक करने को कहा था। अनूपशहर, सिकंदराबाद और शिकारपुर नगर पालिका की ओर से गृह और जलकर बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


कर में अपेक्षित वृद्धि और वसूली न होने पर अब शासन ने तीनों नगर पालिकाओं को मिलने वाली टाइड और अनटाइड फंड की धनराशि पर रोक लगा दी है। एक आंकड़े के मुताबिक तीनों नगर पालिकाओं को इन दोनों ग्रांट के तहत करीब नौ करोड़ रुपये प्रति छमाही प्राप्त होते थे, जिनसे निकायों के क्षेत्रों में सड़क, नाली और नाला निर्माण कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराबाद : तीन हजार मकानों तक नहीं पेयजल लाइन

सिकंदराबाद नगर पालिका क्षेत्र में करीब सात हजार आवासीय भवन ऐसे हैं, जिन पर नगर पालिका द्वारा गृह और जलकर दोनों लगाया जा रहा है। तीन हजार मकानों तक अभी पेयजल लाइन की सुविधा न होने के कारण केवल गृह कर की वसूली की जाती है।



कुल आवासीय भवन – 10 हजार

खाली प्लाट - 12,667

व्यावसायिक प्रतिष्ठान – 9,815
व्यावसायिक कर वसूली - 2.5 करोड़

गृहकर वसूली - 5 करोड़
जलकर वसूली - 3.5 करोड़

शिकारपुर : एक तिहाई मकानों तक ही पहुंच रह पेयजल
नगर पालिका क्षेत्र में करीब साढ़े आठ हजार मकान हैं। केवल 2700 मकानों में ही पेयजल की सप्लाई पहुंच पा रही है। जिसके चलते 5300 मकान मालिकों से केवल गृहकर की वसूली ही की जा रही है। नए मकानों का सर्वे न होने के कारण करीब एक हजार मकान ऐसे हैं, जिन पर गृहकर रोपित नहीं किया गया है।
कुल आवासीय भवन - 8,418

व्यावसायिक प्रतिष्ठान - 1,288
गृहकर वसूली - 27.09 लाख
व्यावसायिक कर वसूली - 6.85 लाख

जलकर वसूली - 19.05 लाख
अनूपशहर : दो हजार मकानों में नहीं लगाया कर

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 10 हजार घरेलू व व्यावसायिक भवन बने हुए हैं। एक साल पहले तक केवल चार हजार घरों से ही गृह और जलकर तथा 1200 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कर की वसूली की जा रही थी। क्षेत्र में अभी भी करीब दो हजार मकान ऐसे हैं, जिन पर अभी तक कर नहीं लगाया गया है।


कुल आवासीय भवन - 7,115
व्यावसायिक प्रतिष्ठान - 864

गृहकर वसूली - 14.20 लाख

व्यावसायिक कर वसूली - 8.88 लाख
जलकरदाता - 3,462

जलकर वसूली - 14.21 लाख

एक लाख से अधिक आबादी वाले नगर निकायों को शासन के आदेशानुसार गृह और जलकर बढ़ाना था। शासन के निर्देशों के मुताबिक कार्य नहीं होने पर ग्रांट पर रोक लगाई गई है। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुलंदशहर व प्रभारी नगर पालिका सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed