{"_id":"69175f7c639a36a8bd04029f","slug":"arya-bhatt-house-topped-the-junior-and-senior-categories-of-kho-kho-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143583-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खो-खो के जूनियर व सीनियर वर्ग के आर्य भट्ट हाउस रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खो-खो के जूनियर व सीनियर वर्ग के आर्य भट्ट हाउस रहा अव्वल
विज्ञापन
शिकारपुर के विज्डम पब्लिक स्कूल में पुरस्कारों के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
शिकारपुर। विज्डम वर्ल्ड स्कूल में चल रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव शुक्रवार को समापन हो गया। आखिरी दिन खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में जूनियर व सीनियर वर्ग में आर्य भट्ट हाउस ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इसी तरह अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कराते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से रमन हाउस और सीनियर वर्ग से कलाम हाउस ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। खेलों के समापन पर हुए समारोह में संगीत शिक्षक चांदनी भारद्वाज व सृष्टि सक्सेना द्वारा छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियां करवाई गईं। साड़ी ड्रिल में सुरभि, मानवी, पलक, मानसी, आरोही, काव्या, अनु, पिहू, सना ने दबीर और फ्लैग ड्रिल में युग, निशि, डिंपल व योगेश आदि छात्र व छात्राएं शामिल रहे।
दूसरी ओर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। विजेताओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर बाल दिवस भी मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक संजय जैन, सुशील जैन, संदीप जैन, निदेशक नमन जैन तथा राजकुमार तेवतिया ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।