फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   app will warn before falling lightning

अब पहले पता चल जाएगा गिरने वाली है आकाशीय बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
app will warn before falling lightning
आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व एप करेगा सचेत
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों के साथ आमजन के लिए एक अच्छी खबर है। यदि अब आकाशीय बिजली गिरती है तो उसका पहले ही पता चल जाएगा। इससे होने वाला खतरा भी टल सकता है। यह कार्य दामिनी एप करेगा। यह एप फसलों के रोग-निदान की भी जानकारी देगा।

दामिनी एप को भारतीय मौसम विभाग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉविक्ट मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। बताया गया कि इस एप की खासियत यह है कि यदि किसान अथवा आमजन अपने मोबाइल में अपलोड करता है तो उसे आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सचेत कर देगा। बताया गया कि करीब 40 किलोमीटर की परिधि में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना पहले ही दे देगा। इसके साथ ही यह एप किसानों को फसलाें में लगने वाले रोग और उसके निदान की भी जानकारी देगा। बता दें कि अभी तक आकाशीय बिजली गिरने की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती थी। ऐसे में कई बार आमजन को जान और माल की हानि होती थी। खासकर किसानों को आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि किसानों को कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी भी समय-समय पर फसलों में लगने वाले रोग और उसके निदान की जानकारी देते रहते हैं। लेकिन दामिनी एप से मिलने वाली इस तरह की जानकारी जल्द और सटीक मिलेगी। इससे किसानों को वैज्ञानिक और अधिकारियों से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस एप को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों और आमजन को अपने मोबाइल में अपलोड करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। केवीके के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि दामिनी एप सभी किसानों और आमजन के मोबाइल में होना चाहिए। यदि यह एप सभी के मोबाइल में होगा तो आकाशीय बिजली गिरने से पहले जानकारी मिल जाएगी, जिसके चलते होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा। किसानों के लिए यह एप काफी सहायक होगा। इस एप से उनकी फसलों में लगने वाले रोग और उसके निदान की जानकारी घर बैठे ही आसानी से लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed