{"_id":"5849aef44f1c1b24344499a8","slug":"apdaun-confluence-canceled-several-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम अपडाउन रद्द, कई ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम अपडाउन रद्द, कई ट्रेनें लेट
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के चलते घंटों देरी से चल रही इलाहाबाद-मेरठ संगम एक्सप्रेस अपडाउन को रेलवे प्रबंधन ने रद्द कर दिया। वहीं, दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने गंतव्य पर घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
इलाहाबाद-मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस से रोज सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। कोहरे के चलते घंटो देरी से चलने के कारण बृहस्पतिवार को रेलवे ने संगम एक्सप्रेस अपडाउन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
इसके चलते पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को मायूस होना पड़ा। वहीं, ट्रेन के रद्द होने की जानकारी न होने पर स्टेशन पहुंचे लोकल यात्री भी परेशान रहे। उधर, महांनदा 8 घंटे, लिच्छवी 12 घंटे, फरक्का 17 घंटे, डिब्रूगढ़ 18 घंटे और ऊंचाहार 11 घंटे रद्द रही।
विज्ञापन