{"_id":"610980158ebc3ec24774e37c","slug":"anna-mahotsav-bulandshahr-news-gbd2234904131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कल मनाया जाएगा अन्न महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कल मनाया जाएगा अन्न महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कल मनाया जाएगा अन्न महोत्सव
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को जिले की 1352 राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। राशन कार्ड धारकों को निशुल्क प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। गड़बड़ी को रोकने के लिए जिले को 16 सेक्टर में बांटकर सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 1352 राशन की दुकानों पर पांच अगस्त को निशुल्क राशन का वितरण पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगा। दुकान पर तैनात पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी होगी कि पात्र राशन कार्ड धारक को प्रति यूनिट पूरा राशन मिले।
सरकार की ओर से भेज गए थैलों में होगा वितरण
राशन की दुकान पर यह वितरण सरकार की ओर से भेजे गए थैलों से होगा। राशन वितरण के इस कार्य में जन प्रतिनिधि, शहीद सैनिकों की विधवा, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित व्यक्ति से कराया जाएगा। वितरण के समय कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। गांवों मे ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह संग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। जिन दुकानों पर पर्याप्त स्थान नहीं है। वे खुले स्थान में टेंट लगाकर वितरण का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
टीवी पर होगा पीएम का लाइव प्रसारण
वितरण स्थल पर टीवी भी लगी होगी, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर कोटे की दुकान पर अधिक से अधिक कार्ड धारकों को राशन दिया जाएगा। बताया गया कि जनपद में राशन कार्ड धारकों की संख्या 5.95 लाख के आसपास है।