{"_id":"65b2982347a0004c83000e36","slug":"anju-achieved-sixth-place-in-long-jump-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-110604-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लंबी कूद में अंजू ने हासिल किया छठा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लंबी कूद में अंजू ने हासिल किया छठा स्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। डीपीबीएस महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजू ने चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2023 में प्रतिभाग किया। इसमें अंजू ने लंबीकूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश में छठवां स्थान प्राप्त किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने बताया कि पूर्व में इसी वर्ष अंजू ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में छठवां स्थान प्राप्त किया है। सत्र 2023-24 में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबीकूद व त्रिकूद में दो स्वर्ण पदक जीत कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीमांत दुबे ने भी अंजू के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंजू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। संवाद