फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Angered by love affair, brothers killed sister

Bulandshahar News: प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने राखी बांधने आई बहन को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Angered by love affair, brothers killed sister
छतारी क्षेत्र के गांव बिकूपुर रामनगर में हुई हत्या के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - संवाद
छतारी। नोएडा से रक्षाबंधन पर राखी बांधने आई बहन की दो भाइयों ने बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। मामला छतारी क्षेत्र के बिकूपुर रामनगर का है। पुलिस के मुताबिक युवती का एक भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग था। घर वालों के मना करने के बावजूद वह शादी की जिद पर अड़ी थी। हत्या के बाद शव को काली नदी में फेंकने जा रहे दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव बिकूपुर रामनगर निवासी त्रिभुवन और मोनिंदर बृहस्पतिवार तड़के बाइक पर एक बोरी लेकर जा रहे थे। गश्त कर रही पुलिस टीम ने दोनों को रोककर बोरी में भरे सामान की जानकारी मांगी तो उन्होंने कूड़ा होने की बात कही। पुलिस ने बोरी को नीचे रखवाकर खुलवाया तो उसमें से एक युवती का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोपी त्रिभुवन और मोनिंदर ने बताया कि वह चार भाई और छह बहनें हैं। बोरी में बंद शव उसकी बहन सरिता (23) का है। त्रिभुवन ने बताया कि उसके साले के साथ सरिता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं समझ रही थी। बुधवार रात उन्होंने सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को काली नदी में फेंकने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बिकूपुर गांव के बाहर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को आरोपियों ने छोड़ने के लिए रुपयों का प्रलोभन भी दिया। पुलिसकर्मियों ने अपना कर्तव्य निभाते हुए दोनों के पकड़ लिया और सूचना देकर थाने से फोर्स बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




नोएडा के अस्पताल में कर रही थी नर्सिंग की ट्रेनिंग

सरिता खुर्जा के एक कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल वह नोएडा के एक अस्पताल से ट्रेनिंग कर रही थी। रक्षाबंधन पर वह छुट्टी लेकर राखी बांधने के लिए घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि सरिता के पिता जयप्रकाश और भाइयों ने उसे काफी समझाया लेकिन सरिता जिद पर अड़ी रही। इसके बाद उसके पिता ने अलीगढ़ में रह रहे बड़े बेटे त्रिभुवन को जानकारी दी। जिस पर त्रिभुवन अलीगढ़ से आया और सरिता को समझाने का प्रयास किया। वह नहीं मानी तो त्रिभुवन ने चांटा मारा तो सरिता ने भी त्रिभुवन को चांटा मार दिया। इसके बाद त्रिभुवन ने सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

पिता बोले, गुनाह इतना बड़ा नहीं था जितनी बड़ी सजा दी गई

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सरिता के पिता जयप्रकाश ने कहा कि गुनाह इतना बड़ा नहीं था, जिसके लिए इतनी बड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि वह सरिता के संबंधों का विरोध कर रहे थे क्योंकि उस लड़के का चाल-चलन ठीक नहीं था। विरोध का अंजाम यह होगा, इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। पिता ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद बेटी को नर्सिंग का कोर्स कराया। वह बेटी को सफल होते देखना चाहते थे। जयप्रकाश ने बताया कि त्रिभुवन और उसकी पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं हैं। दो साल से पत्नी उससे अलग रह रही है। त्रिभुवन का भी ससुराल में आना-जाना नहीं है।









शव को फेंकने जा रहे दोनों आरोपी भाइयों को पीआरवी पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed