{"_id":"67b36a46f0b6eaa5160fb3da","slug":"ancient-maa-chamunda-devi-temple-will-be-renovated-with-rs-2-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129706-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर का दो करोड़ से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर का दो करोड़ से होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध अनूपशहर में प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। बताया कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। शिलान्यास सोमवार को विधायक संजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री और विधायक संजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यह परियोजना न केवल धार्मिक महत्व की है, बल्कि इससे क्षेत्र के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इस दौरान नगर पालिका की ईओ गार्गी त्यागी, सभासद दिलीप भारद्वाज, देवेंद्र कुमार लोधी, भरत वर्मा, पराग गर्ग, चंचल शर्मा, संजू शर्मा और जेई कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।