{"_id":"694c1c3ce38911fa2f0d90e4","slug":"an-overhead-footbridge-will-be-built-in-the-secunderabad-industrial-area-and-khurja-will-get-its-own-fire-station-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-145891-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा ओवरहेड फुटब्रिज, खुर्जा को मिलेगा अपना फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा ओवरहेड फुटब्रिज, खुर्जा को मिलेगा अपना फायर स्टेशन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की राह आसान करने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम श्रुति ने बैठक में स्पष्ट किया कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में ओवरहेड फुटब्रिज निर्माण और खुर्जा में नया अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की दिशा में निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने सिकंदराबाद और खुर्जा औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों की शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बिजली, सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद के विकास पर विशेष चर्चा हुई। डीएम ने एनएचएआई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर प्रस्तावित ओवरहेड फुटब्रिज के लिए स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सुगम आवागमन के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में एक समर्पित अग्निशमन केंद्र बनाने की मांग उठाई। इस पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी उद्यमियों को भूगर्भ जल विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने की अनिवार्यता के बारे में भी सचेत किया।
निवेश मित्र पोर्टल और एकल विंडो सिस्टम पर लंबित आवेदनों को लेकर डीएम ने कहा कि उद्योगों से संबंधित फाइलों को अनावश्यक न लटकाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा से पहले ही किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करें। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी और प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे।